नैनीताल में बिना वैध परमिट संचालित रेंटल बाइकों और व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 74 वाहनों के चालान और एक वाहन को सीज किया।
पर्यटन नगरी नैनीताल में बिना वैध परमिट के संचालित हो रही रेंटल बाइकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत दर्जनों वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज भी कर दिया गया।
तो वही उच्च न्यायालय के निर्देशों और प्रशासन के आदेशों के तहत परिवहन विभाग ने नैनीताल में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर में संचालित रेंटल बाइक, टू-व्हीलर टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की गई। तो वही जांच के दौरान कुल 74 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 68 रेंटल और टैक्सी बाइक, 2 टैक्सी कारें और 2 अन्य वाहन शामिल हैं। वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक टैक्सी वाहन को सीज कर दिया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि साल 2017 के बाद नैनीताल नगर क्षेत्र में किसी भी नए व्यावसायिक दोपहिया वाहन का परमिट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बिना वैध परमिट के वाहन संचालन नियमों के खिलाफ है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।