देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी रहे कार्य बहिष्कार पर शहर में पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था नैनीताल।
नैनीताल। 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आवाहन पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नैनीताल के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर उत्तरे है । कर्मचारियों ने पालिका दफ्तर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की शहर में पहले दिन की हड़ताल से ही शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई नजर आई
मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में तमाम सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धर्मेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश संगठन लंबे समय से सफाई कर्मचारियों के हित को लेकर मांगे कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर नैनीताल शाखा ने भी कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। यदि सरकार द्वारा मांगों पर विचार नहीं किया गया तो समस्त कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान महासचिव सोनू सहदेव, उपाध्यक्ष कमल कुमार, उप सचिव मंजीत सहदेव, ओम प्रकाश चौटाला, राजेंद्र कुमार, अमन टांक, विक्की सिलेलान, महेश कुमार, सुनीता, रंजना, मंजू, बसंती, गीता सुनीता ,राम सिंह, मनोज विमल दीपक, कुमार गुड्डू समेत तमाम कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में जुटे रहे।