Latest Nainital News : ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू होने से पहले बवाल

नैनीताल की नगर पालिका द्वारा आय बढ़ोतरी को लेकर नगर में ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू होने से पूर्व विरोध शुरू हो गया है

Latest Nainital News : ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू होने से पहले बवाल
JJN News Adverties

Latest Nainital News : ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू होने से पहले बवालनैनीताल की नगर पालिका द्वारा आय बढ़ोतरी को लेकर नगर में ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू होने से पूर्व विरोध शुरू हो गया है। आपको बता दे मंगलवार को पालिका के निर्णय से नाराज भाजपाइयों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि पालिका की ओर से ट्रेड लाइसेंस शुल्क लगाया गया तो पालिका के बाहर लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020 में पालिका बोर्ड ने शहर में 129 व्यवसायों पर ट्रेड लाइसेंस शुल्क लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। कार्यालय प्रक्रिया प्रकाशन के बाद पालिका की ओर से प्रस्ताव को गजट नोटिफिकेशन के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार को व्यापारियों को यह खबर लगी तो भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 

वही, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि पालिका में पूर्व में भी कई अनियमितताएं सामने आई है जिनका उजागर होना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि पालिका में मनमाने तरीके से काम हो रहे हैं l जिसके साथ ही भाजपाइयों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties