उत्तराखंड..रात को टेंट से निकली युवती, फिर अचानक हो गई गायब!

रात में टेंट से बाहर निकली एक युवती और फिर अचानक हो गई गायब। दरअसल, मामला उत्तराखंड के दयारा बुग्याल ट्रैक का है...

उत्तराखंड..रात को टेंट से निकली युवती, फिर अचानक हो गई गायब!
JJN News Adverties

रात में टेंट से बाहर निकली एक युवती और फिर अचानक हो गई गायब। दरअसल, मामला उत्तराखंड के दयारा बुग्याल ट्रैक का है, जहां नैनीताल की रहने वाली 30 वर्षीय बबीता पांडे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं।

बता दे, दयारा बुग्याल ट्रैक पर आई नैनीताल निवासी बबीता पांडे पिछले तीन दिनों से लापता हैं। जानकारी के मुताबिक वह 10 सदस्यीय ट्रैकिंग दल के साथ एक स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से दयारा बुग्याल पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात बबीता अपने टेंट से बाहर निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो साथी ट्रैकर्स और एजेंसी से जुड़े लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली

मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पहाड़ी और दुर्गम इलाके में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन तीन दिन बाद भी बबीता का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

रेंज अधिकारी रूपमोहन नौटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं ट्रैकिंग दल के बाकी सदस्यों को गोई कैंप में रोका गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सवाल ये है की आखिर बबीता पांडे कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ? बहराल इसका जवाब तलाशने के लिए बचाव दल लगातार अभियान में जुटा हुआ है।

JJN News Adverties