हल्द्वानी में स्वर्ण समाज ने UGC बिल के खिलाफ रामलीला मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
HALDWANI NEWS-: हल्द्वानी में UGC बिल के खिलाफ सवर्ण समाज ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। सवर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया।
रैली का नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि UGC बिल स्वर्ण समाज को दबाने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार बिल वापस नहीं लेती है तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक गया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार ढंग से रखा।
इसी दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से तत्काल UGC बिल को वापस लेने की मांग की गई है।