उत्तराखंड क्रांति दल में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने राजेंद्र सिंह को ओखलकांडा ब्लॉक का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने राजेंद्र सिंह को ओखलकांडा ब्लॉक का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि राजेंद्र सिंह ओखलकांडा क्षेत्र में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की लड़ाई को और तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।
राजेंद्र सिंह की नियुक्ति पर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड़वाल, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी, केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद जोशी, इंद्र सिंह मनराज, केंद्रीय संगठन मंत्री चंदन लोधियाल, भुवन सिंह बिष्ट, केंद्रीय मंत्री श्याम सिंह नेगी और एनडी तिवारी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
इसके अलावा युवा जिला अध्यक्ष हरीश मेवाड़ी, लोकेश वर्मा, उत्तम सिंह बिष्ट, अशोक सिंह बोहरा, मनोज नेगी, हरीश अधिकारी, रवि बोरा, मदन सिंह मेर, ललित तिवारी, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रवीण जोशी, मोहन सिंह नेगी, कैप्टन महेश तिवारी और प्रकाश सिंह समेत अनेक पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार और तेज़ी से होगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्ति से ओखलकांडा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और यूकेडी अपने जनाधार को और मजबूत कर सकेगी।