Uttarakhand News: कूड़ा निस्तारण प्लांट जैसी अच्छी पहल का, नैनीताल की जनता क्यों कर रही विरोध ?

Nainital News: कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए नैनीताल नगर पालिका(nainital municipal corporation) द्वारा narayan nagar में कूड़ा निस्तारण प्लांट(waste disposal plant) लगाया जा रहा है।

Uttarakhand News: कूड़ा निस्तारण प्लांट जैसी अच्छी पहल का, नैनीताल की जनता क्यों कर रही विरोध ?
JJN News Adverties

Nainital News: कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए नैनीताल नगर पालिका(nainital municipal corporation) द्वारा narayan nagar में कूड़ा निस्तारण प्लांट(waste disposal plant) लगाया जा रहा है। लेकिन नारायण नगर की समस्त जनता और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने का विरोध कर रहे है। लोगो के विरोध प्रदर्शन के बीच लोगो की समस्या को सुनने के लिए क्षेत्र की विधायक सरिता आर्य(mla sarita arya) मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रामिणों से जाना कि उनका विरोध किस वजह से है ? विधायक सरिता आर्य ने कहा कि कूड़ा निस्तारण अच्छी पहल है लेकिन प्लांट को आबादी क्षेत्र से बाहर स्थापित किया जाना चाहिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र का वातावरण दूषित न हो। 

वही क्षेत्रवासियों ने विधायक को बताया कि वहा पर एक ओर ग्रीन पार्किंग, वाहन चालको के रहने के लिए डारमेंटरी और रेस्टोरेंट भी बनाया जा रहा है। और साथ ही उसके आसपास बाटनिकल गार्डन, ग्रामिणों के पेय जल स्रोत भी है लेकिन नैनीताल नगर पालिका ने इन सभी विषयो को नजर अंदाज किया और प्लांट बनाने की अनुमति देदी। इतना ही नहीं पालिका द्वारा स्थानिय जनता को भी विशवास में नहीं लिया गया। 

जनता की परेशानी सुन विधायक सरिता आर्य ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांग को संज्ञान में लिया जाएगा और इस पर गहन विचार होजगा। इस दौरान नैनीताल विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, भाजपा नेता अरविंद पडियार, देवेंन्द्र सिंह बगड़वाल, रवि बिष्ट समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties