रोपवे निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी! ₹21.43 लाख की राशि जारी

नैनीताल में कोसी नदी पर रोपवे निर्माण के लिए ₹21.43 लाख की शेष राशि मंजूर। परियोजना को रफ्तार मिलेगी और ग्रामीणों को सालभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

रोपवे निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी! ₹21.43 लाख की राशि जारी
JJN News Adverties

नैनीताल जिले के कटीमी गजार, विस्गुली और आसपास के गांवों के लोगों के लिए राहत की खबर है। आपको बता दे कोसी नदी पर प्रस्तावित 190 मीटर स्पान रिवर क्रॉसिंग रोपवे के निर्माण के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 21.43 लाख रुपये की शेष धनराशि मंजूर कर दी है।


वहीं  जिला प्रशासन के अनुसार, परियोजना के लिए कुल 85.73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। ऐसे में पहले चरण में 75 प्रतिशत यानी 64.29 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को जारी किए गए थे। तो अब बाकी 25 प्रतिशत राशि भी उपलब्ध करा दी गई है।


इसी के साथ जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रोपवे का शेष काम निर्धारित मानकों के अनुसार जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
 

तो रोपवे के बनने से ग्रामीणों को सालभर कोसी नदी पार करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही खासकर बरसात के दौरान बढ़े जलस्तर के समय ये सुरक्षित और सुगम आवागमन का विकल्प बनेगा।
ऐसे में लंबे समय से लंबित परियोजना को गति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

JJN News Adverties