उत्तराखंड..बारिश-बर्फबारी के बाद बढ़ेगा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का हाल !

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार, कल से मौसम रहेगा शुष्क

उत्तराखंड..बारिश-बर्फबारी के बाद बढ़ेगा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का हाल !
JJN News Adverties

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE-: उत्तराखंड में इन दिनों सुबह और रात को ठंड जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पर्वतीय जिलों में हल्की बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद कल से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

आपको बता दें मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है..बर्फबारी 3 हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बता दें मौसम विज्ञान केंद्र के मुतबिक 12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिसके चलते न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य का अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties