Weather News: उत्तराखंड(uttarakhand) में पहाड़ी इलाको से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड में इजाफा हो रहा है। और अब november के महीने के खत्म होने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है।
Weather News: उत्तराखंड(uttarakhand) में पहाड़ी इलाको से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड में इजाफा हो रहा है। और अब november के महीने के खत्म होने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। दिन के समय चटक धूप खिल रही है, लेकिन सुबह और शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग(meteorological department) के ताजा पूर्वानुमान(weather forecast) के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। और दिन के समय धूप खिले रहने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
वही बात करे कल के मौसम की तो कल राज्य के मुक्तेश्वर(mukteshwar) में तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 10 सालों में नवंबर में मुक्तेश्वर में सबसे कम तापमान दर्ज किया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तराखंड में ठंड पिछली बार का रिकार्ड तोड़ सकती है।
गौरतलब है कि पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी(snowfall) के बाद ठंड बढ़ गई है। अब पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाएं चल रही हैं। मैदानों में धुंध और कोहरा छाने से मुश्किलें बढ़ने लगी है। वहीं सुबह और शाम के समय कंपकंपी भी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों पर पाला गिरने से आवाजाही भी खतरनाक साबित हो रही है।
बात करे नैनीताल(nainital) जनपद के मैदानी वाले इलाकों की तो यहाँ के मैदानी इलाको में अभी कोहरा नहीं लगा है लेकिन नवंबर महीने के अंत के साथ ही कोहरा लगने का सिलसिला शुरू हो सकता है जो लोगो की परेशानियों को काफी बढ़ा देगा।