Uttarakhand Weather: अभी कुछ दिन और सामान्य बना रहेगा तापमान, लेकिन जल्द ही ठंड में इजाफा होने का है अनुमान 

Weather Alert: उत्तराखंड(uttarakhand) में बीते कई दिनों से मौसम साफ़ बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड के बीच दिन के समय चटख धूप भी खिल रही है।

Uttarakhand Weather: अभी कुछ दिन और सामान्य बना रहेगा तापमान, लेकिन जल्द ही ठंड में इजाफा होने का है अनुमान 
JJN News Adverties

Weather Alert: उत्तराखंड(uttarakhand) में बीते कई दिनों से मौसम साफ़ बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड के बीच दिन के समय चटख धूप भी खिल रही है। तापमान में भी ज्यादा गिरवाट नहीं आई है लेकिन नवंबर महीने के अंत तक मौसम करवट बदल सकता है और ठंड में इजाफा होने के आसार है। 
मौसम विभाग(meteorological department) के ताजा पूर्वानुमान(weather forecast) के मुताबिक अभी आने वाले कुछ और दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड का आभास थोड़ा बढ़ जाएगा लेकिन दिन के समय धूप खिले होने की वजह से लोगो को राहत मिलेगी। 

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है। जिसके चलते तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

वही मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहने वाला है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की आशंका जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने के आसार बन रहे है। 

बात करे प्रदेश की राजधानी के मौसम की तो बीते दिन देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तो वही पहाड़ो की रानी मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties