Uttarakhand Weather: मौसम अगले दो दिन भी बना रहेगा सामान्य, लेकिन कही-कही कोहरा कर सकता है परेशान 

Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) राज्य में बीते काफी दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड के बीच दिन में धूप खिलने से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

 Uttarakhand Weather: मौसम अगले दो दिन भी बना रहेगा सामान्य, लेकिन कही-कही कोहरा कर सकता है परेशान 
JJN News Adverties

Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) राज्य में बीते काफी दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड के बीच दिन में धूप खिलने से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। वही अब मौसम विभाग(meteorological department) ने आने वाले दो दिनों में भी मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। हालाँकि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन मैदानी इलाको में तापमान के स्थिर बने रहने की आशंका है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान(weather forecast) के अनुसार मैदानी इलाकों में ज्यादातर जगहों पर हल्के से गहरा कोहरा(fog) और धुंध छाये रहने और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक अंतर रहने की संभावना है।

बात करे बीते दिन के मौसम की तो कल मैदानी इलाको से लेकर पहाड़ी जनपदों तक हर जगह चटख धूप खिली रही। राजधानी देहरादून(dehradun) का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वही मुक्तेश्वर(mukteshwar) का अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में कहीं-कहीं सामान्य से अधिक पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा पड़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन से सावधानीपूर्वक सफर करने की हिदायत दी गई है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties