Weather Forecast: uttarakhand के कुमाऊं(kumaon) में बीते दिन ठंड ने फिर करवट बदली। कड़ाके की ठंड के साथ ज्यादातर इलाके शीतलहर की चपेट में रहे।
Weather Forecast: uttarakhand के कुमाऊं(kumaon) में बीते दिन ठंड ने फिर करवट बदली। कड़ाके की ठंड के साथ ज्यादातर इलाके शीतलहर की चपेट में रहे। मुनस्यारी(munsyari) में रात में पारा गिरकर शून्य से नीचे माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे स्रोतों और नलों में पानी जमने लगा है। इससे लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। mukteshwar में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद अब मौसम विभाग(meteorological department) ने पांच और छह जनवरी के लिए अत्यधिक ठंड को alert जारी किया है।
तराई और भाबर में कोहरे के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। हालांकि अधिकतर पहाड़ी इलाकों में धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। पहाड़ों के मुकाबले मैदानी इलाको में लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ा। यहां अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण लोग घरों से कम निकले। मौसम विशेषज्ञों की माने तो बृहस्पतिवार को पहाड़ों में सुबह-शाम पाला गिरेगा, जबकि तराई में कोहरा छाये रहने का अंदेशा है।
वहीं, nainital नगर में इस साल अब तक मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन में नैनीताल में अब तक बर्फबारी(snowfall) नहीं हुई है, जबकि बीते साल अब तक दो बार हिमपात हो चुका था। इस सीजन में बारिश तक न होने से झील का जल स्तर भी उच्चतम स्तर से लगभग चार फुट नीचे है।
इसके अलावा आसमान साफ रहन से पिथौरागढ़, बागेश्वर, गरुड़, कौसानी, ग्वालदम, बैजनाथ में जमकर पाला गिरा। इसके चलते सुबह और शाम के समय अधिक ठिठुरन महसूस की गई। पाला गिरने से फसलों को नुकसान हो रहा है। बागेश्वर और कपकोट में सुबह के समय कोहरा पसरा रहा।