नैनीताल में कूड़े के खिलाफ ग्राम प्रधान का अभियान, स्कूलों में बच्चों को किया जागरूक

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक में ग्राम प्रधानऔर कचरा निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।

नैनीताल में कूड़े के खिलाफ ग्राम प्रधान का अभियान, स्कूलों में बच्चों को किया जागरूक
JJN News Adverties

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। आपको बतादे की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के दिशा-निर्देशों के तहत ग्राम पंचायत टांडा में कूड़ा प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वही इस अभियान की अगुवाई अध्यक्ष प्रधान संगठन ओखलकांडा और ग्राम प्रधान मदन परगाई ने की। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान मदन परगाई ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों व शिक्षकों को ठोस कचरे के सही निस्तारण के बारे में जागरूक किया। जहां उन्होंने बच्चों को बताया कि प्लास्टिक और पन्नियों जैसे कूड़े को अलग-अलग इकट्ठा कर बोतलों में भरकर सुरक्षित रखा जा सकता है, जिससे गांव और आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहेगा। साथ ही इस दौरान विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को विशेष बोतलें भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही ग्राम प्रधान ने कहा कि भविष्य में पूरी ग्राम पंचायत में यह अभियान चलाया जाएगा ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को कम कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties