बीते दो दिनों से शहर में बिगड़े मौसम ने एक बार फिर बर्फबारी की सौगात दी है। शनिवार देर रात और सुबह शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। जिससे शहर की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर ढक गई है.
बीते दो दिनों से शहर में बिगड़े मौसम ने एक बार फिर बर्फबारी की सौगात दी है। शनिवार देर रात और सुबह शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। जिससे शहर की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर ढक गई है। वही शहर में अब भी बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में शाम तक और हिमपात होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर पहुंचे पर्यटक बर्फबारी से काफी खुश नजर आए । बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक हिमालय दर्शन, किलबरी रोड की ओर रुख करने लगे है।
मुनस्यारी में भी रात से ही हिमपात जारी है। भारी बर्फबारी के कारण थल-मुनस्यारी मार्ग बंद है। कालामुनि, बिटलीधार, बलाती में भारी हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री पहुंच गया है।
बता दें कि शुक्रवार से ही शहर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश के साथ ही शनिवार सुबह शहर में हिमकण गिरे। दोपहर बाद बारिश तो रुक गयी मगर आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार रात को एक बार फिर बारिश शुरू हो गयी। इसी बीच देर रात और रविवार सुबह शहर के उचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। जिससे ऊंची चोटियो पर बर्फ की सफेद चादर ढक गयी है। बर्फबारी होने के साथ ही तापमान में भारी गिरावट आ गयी है। लोग ठंड से राहत पाने को अंगीठी और हीटर का सहारा ले रहे है। शहर में अभी भी बारिश का क्रम जारी है। जिससे शाम तक और हिमपात होने की संभावना बनी हुई है।
बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों के उमड़ने से कारोबारी भी बेहतर काम होने की उम्मीद जता रहे है।
हिमालय दर्शन और किलबरी रोड का रुख करने लगे पर्यटक
शहर में बिगड़े मौसम ने पर्यटकों को हिमपात की सौगात दी है। हिमपात देख पर्यटक खासे उत्साहित है। सुबह से ही पर्यटक बर्फ में लुत्फ उठाने शहर के ऊँचाई वाले क्षेत्र हिमालय दर्शन, किलबरी रोड की ओर रुख करने लगे है। बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों के उमड़ने से कारोबारी भी बेहतर काम होने की उम्मीद जता रहे है।