उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बता दे, देर रात से जारी मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और बिजली की गर्जना ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है...
उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बता दे, देर रात से जारी मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और बिजली की गर्जना ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि सड़कें सुनसान हो गई हैं, कई ग्रामीण मार्ग बंद हो चुके हैं और बिजली व नेटवर्क व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
जी हाँ ,नैनीताल में लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। कई इलाकों में नेटवर्क व्यवस्था बाधित होने से लोगों को संपर्क करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वही बारिश के चलते कई ग्रामीण सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा पहाड़ियों से पत्थर गिरने की सूचनाएं भी मिल रही हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
दरअसल, मूसलाधार बारिश के कारण नाले और गधेरे उफान पर हैं। नालियां चोक होने से गंदा पानी झील में जाने की आशंका भी बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
साथ ही प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।