उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में 22 फरवरी रविवार को मौसम शुष्क और दिन के समय साफ रहने की संभावना है।
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE -: उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में 22 फरवरी रविवार को मौसम शुष्क और दिन के समय साफ रहने की संभावना है।
हालांकि 23 और 24 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी खासकर 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है।
राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पंतनगर, उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 28.5°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 5.8°C मुक्तेश्वर, नैनीताल में दर्ज किया गया।
अगले 1-2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें मामूली गिरावट हो सकती है। पर्वतीय जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम के बदलते मिजाज के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।