नैनीताल हाईवे पर महिला की लाश, हाथों पर गुदे नाम, पहचान अभी भी रहस्य

बरेली के नैनीताल हाईवे किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान अब तक नहीं हो सकी। हत्या व दुष्कर्म की आशंका, पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी।

नैनीताल हाईवे पर महिला की लाश, हाथों पर गुदे नाम, पहचान अभी भी रहस्य
JJN News Adverties

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नैनीताल हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार सुबह रोड नंबर आठ के पास एक चाय के खोखे के बाहर महिला का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वह नीले-काले रंग की फूलदार कुर्ती और पीले रंग की सलवार पहने हुई थी। महिला के शरीर पर कई टैटू बने हुए हैं, जिनमें ‘रामधनी’, ‘पूनम’, ‘रोहित’, ‘सुनील’ और ‘राजेंद्र’ जैसे नाम शामिल हैं। गले में एक लॉकेट भी मिला है, जिस पर उर्दू में ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है।

शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है।

पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया गया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके चलते विसरा सुरक्षित किया गया है। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी तैयार की गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties