उत्तराखंड में यहाँ गुलदार के हमले में महिला घायल , क्षेत्र में फैली दहशत 

शुक्रवार की सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम गोबरा क्षेत्र में जंगल में घास काटने गई एक महिला पर अचानक गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया |

उत्तराखंड में यहाँ गुलदार के हमले में महिला घायल , क्षेत्र में फैली दहशत 
JJN News Adverties

Woman injured in Guldar attack here in Uttarakhand panic spread in the area:- शुक्रवार की सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम गोबरा क्षेत्र में जंगल में घास काटने गई एक महिला पर अचानक गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया | जिसके बाद महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया | घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम कालु सिद्ध नई बस्ती के रमेश चंद्र ने बताया कि उसकी प्रभादेवी गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ सुबह घास काटने गई थी | उसी दौरान गुलदार ने उनकी भाभी पर हमला कर दिया साथ में मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो गुलदार प्रभादेवी को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गया | इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया |


वहीं घटना के बाद गांव में गुलदार के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है | ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties