सरोवर नगरी नैनीताल की प्रसिद्ध नैनीझील में बीती रात एक महिला ने छलांग लगा दी| बताया जा रहा है कि महिला बरेली की रहने वाली है| जिसने आत्महत्या की मंशा से ये कदम उठाया|
सरोवर नगरी नैनीताल की प्रसिद्ध नैनीझील में बीती रात एक महिला ने छलांग लगा दी| बताया जा रहा है कि महिला बरेली की रहने वाली है| जिसने आत्महत्या की मंशा से ये कदम उठाया| वही मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने उसे देख लिया और बिना देर किए युवकों ने महिला को झील से बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली|
जानकारी के अनुसार ये घटना नैनीताल की मॉल रोड में लाइब्रेरी के पास बोट स्टैंड की है| जहां एक महिला ने अचानक झील में छलांग लगा दी| इस दौरान स्थानीय युवक सोनू आर्य और मनोज कुमार ने महिला को झील में छलाँग लगते देखा जिसके बाद दोनों युवकों ने झील में उतर कर महिला को किनारे तक पहुंचाया। और साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी|
वही पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को अपना नाम अर्चना सिंह बताया। उसने बताया कि वो बरेली कि रहने वाली है और उसका एक बेटा है और पति से तलाक हो चुका है।इसी बीच वो नैनीताल आई थी जिस दौरान उसने आत्महत्या करने के लिए झील में छलांग लगा दी थी| वही पुलिस ने महिला को काफी समझाया और और हर सम्भव मदद करने का दिलासा देकर उसके घरवालों को इस घटना की सूचना दे दी है|