नैनीताल में प्रेरणा संगठन के वार्षिकोत्सव पर महिलाओं ने पारंपरिक पर्वतीय वेशभूषा में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया।
नैनीताल में नव सांस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगवाली पिछौड़ा और पारंपरिक पर्वतीय परिधान पहनकर सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। तो वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की अधिवक्ता ममता जोशी पंत और विशिष्ट अतिथि रामलीला समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने संगठन की सराहना करते हुए महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा की।इस दौरान अधिवक्ता ममता जोशी पंत ने सुंदरकांड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें भगवान राम और माता सीता के विरह के साथ हनुमान जी द्वारा माता सीता की खोज का मार्मिक वर्णन मिलता है और उनके प्रयासों से ही राम-सीता का पुनर्मिलन संभव हो सका।
आपको बता दे कार्यक्रम में महिलाओं ने हरेला पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को पारंपरिक अंदाज में "जी रया, जागी रया, य चौमास भेटते रहिया" कहकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।तो वही वार्षिकोत्सव के दौरान कुर्सी रेस, सुई-धागा रेस, चम्मच दौड़ और बुजुर्ग महिलाओं के लिए म्यूजिकल तकिया रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।साथ ही संस्था की अध्यक्ष प्रीता पांडे, सचिव ममता जोशी और कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। तो वहीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्था पदाधिकारियों ने बीते वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में ब्रे साइड स्कूल, स्नोव्यू क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के बाद सरकार ने वहां विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन संस्था की संरक्षक लता रावत और कुमारी हिमांशु तिवारी ने किया। इस अवसर पर संगठन की कई पदाधिकारी और सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।