भीमताल में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में महिलाओं की प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। Ram Singh Kaida ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
भीमताल में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में महिलाओं की प्रतिभा, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। “आपकी उड़ान हमारा गौरव” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन माइंड पावर यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया, जहां राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार हमेशा मातृशक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और इन्हें हर क्षेत्र में आयोजित किया जाना चाहिए।
समारोह में महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों और स्कूली बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना रहा।