रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ का हल्ला-बोल प्रदर्शन, भाजपा विधायक का किया पुतला दहन !

रामनगर: रविवार को युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार को लखनपुर चुंगी पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ का पुतला दहन किया।

रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ का हल्ला-बोल प्रदर्शन, भाजपा विधायक का किया पुतला दहन !
JJN News Adverties

रामनगर: रविवार को युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार को लखनपुर चुंगी पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ का पुतला दहन किया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने बताया कि यह प्रदर्शन पिछले दिन शनिवार को देहरादून में हुई घटना के विरोध में किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ और उनके समर्थकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में अभद्रता की, कार्यालय में तोड़फोड़ की और शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट की।

सुमित लोहनी ने कहा कि यह घटना पूरी तरह निंदनीय है और शिक्षकों का अपमान है। उन्होंने कहा, "शिक्षकों के ज्ञान से ही लोग अपनी मंज़िल तक पहुंचते हैं, लेकिन आज भाजपा विधायक शिक्षकों के साथ मारपीट पर उतारू हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।"

युवा कांग्रेस ने आरोपित विधायक की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रदेश की जनता एवं शिक्षकों से माफी मांगने की मांग की। लोहनी ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मिली, तो इस घटना के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties