सवाल ये है कि जब चायनीज मांझा प्रतिबंधित है तो ये हल्द्वानी में बिक कैसे रहा है। इसकी चपेट में आकर लोगों की जान भी जा सकती है।
आज हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आज किदवई नगर रेलवे बाज़ार निवासी अरहम सिद्दीकी नैनीताल रोड पर बाइक से जा रहे थे। तभी वो अचानक एक कटी पतंग की चपेट में आ गए। पतंग मैं चाइनीज़ मांझा बंधा हुआ था। जिससे उनकी नाक और चहरे पर गम्भीर घाव हो गया। जिसके बाद उनको तुरंत ही पास के कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने इलाज कर फिलहाल घर भेज दिया है।
चाइनीज़ मांझा इतना तेज होता है इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है के जो हेलमेट अरहम ने पहना था वो आईएसआई मार्क का था। और मांझे की वजह से हेलमेट को भी नुकसान हुआ है।
सवाल ये है कि जब चायनीज मांझा प्रतिबंधित है तो ये हल्द्वानी में बिक कैसे रहा है। इसकी चपेट में आकर लोगों की जान भी जा सकती है। ये पतंग में बांध कर उड़ाने से पक्षियों की मौत हो सकती है। क्योंकि ये जल्दी टूटता नहीं इस वजह से विधुत के तारों में उलझने से शार्ट सर्किट की सम्भावनाएं भी हो रही हैं। प्रशासन द्वारा कार्यवाही न होने से शहर में चायनीज मांझा धड़ल्ले से हर गली मोहल्ले में बिक रहा है।इसलिए प्रशासन को इस घातक चाइनीज़ मंझे पर तुरंत पूर्ण प्रतिबन्ध लगाना चाहिए।