रामनगर में आज दोपहर एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में सर के पिछले हिस्से में गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया |
रामनगर(Ramnagar) में आज दोपहर एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में सर के पिछले हिस्से में गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई |
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है | घटना के बारे में बात करते हुए बंबाघेर(Bambagher) के रहने वाले घायल युवक लक्की कश्यप ने बताया कि वो दोपहर को अपने कुछ दोस्तों के साथ एमपी इंटर कॉलेज(MP Inter College) के खेल मैदान में बैठा हुआ था | तभी पीछे से आए दो अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर तमंचे से फायर कर दिया जब तक वो पीछे मुड़ा तब तक वो लोग मौके से फरार हो गए जिस वजह से वो उनकी शक्ल नहीं देख सका , फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है | वही इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी(Kotwal Arun Kumar Saini) ने बताया कि पुलिस को गोली लगने से युवक के घायल होने की सूचना मिली थी और अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं उसमें गोली लगने की पुष्टि नहीं हो पाई है | साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी(CCTV) कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और घायल युवक से भी पूछताछ की जा रही है |