NEET विवाद पर भड़के युवा, रामनगर में निकाला मशाल जुलूस !!

रामनगर में Indian Youth Congress कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर मशाल जुलूस निकाला। Vishal Bhojak ने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।

NEET विवाद पर भड़के युवा,  रामनगर में निकाला मशाल जुलूस !!
JJN News Adverties

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। लाखों छात्र जहां इस घटना के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, वहीं अब राजनीतिक विरोध भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में रामनगर में रविवार शाम युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

यह मशाल जुलूस नगर पालिका परिषद रामनगर से शुरू होकर शहीद पार्क लखनपुर तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में मौजूद विशाल भोजक ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं और लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा से देश के 22 लाख से ज्यादा छात्र जुड़े थे और पेपर लीक होने से सभी प्रभावित हुए हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में गंभीर नजर नहीं आ रही है।

युवा कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी की। वहीं कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि अब युवा चुप नहीं बैठेंगे और पूरे प्रदेश में लगातार प्रदर्शन किए जाएंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties