पंचायत चुनाव..दिव्यांग पति-पत्नी के हौसले को सलाम, देखिए कैसे कर रहे प्रचार !!

पंचायत चुनाव में अलग-अलग नजारा भी सामने आ रहा है, हल्द्वानी ब्लॉक के चांदनी चौक घुड़दौडा ग्राम सभा से ग्राम प्रधान पद के लिए दिव्यांग महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं |

 पंचायत चुनाव..दिव्यांग पति-पत्नी के हौसले को सलाम, देखिए कैसे कर रहे प्रचार !!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) के दूसरे चरण का चुनाव 28 जुलाई को होना है | पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने पक्ष में घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं | पंचायत चुनाव में अलग-अलग नजारा भी सामने आ रहा है, हल्द्वानी ब्लॉक के चांदनी चौक घुड़दौडा ग्रामसभा (Ghordauda Gram Sabha) से ग्राम प्रधान पद के लिए दिव्यांग महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं | वो अपनी दिव्यांगता (Disability) को दरकिनार करते हुए चुनाव मैदान में उतरी हैं. यही नहीं इस चुनाव में उनके पति भी उनका पूरा सहयोग दे रहे हैं ,वो कहते हैं की हौंसला बुलंद हो तो हर मंजिल आसान होती है | 

हल्द्वानी ब्लॉक के चांदनी चौक घुड़दौडा ग्रामसभा से दिव्यांग पुष्पा रजवार चुनाव लड़ रही हैं| प्रधान प्रत्याशी पुष्पा रजवार का कहना है कि समाज की सेवाभाव को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है,इसमें पति और परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है | पति कृपाल सिंह रजवार का कहना है कि पत्नी पुष्पा रजवार को चुनावी मैदान में उतारा है | प्रचार के लिए पत्नी के साथ वो खुद घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं | उनके चुनाव प्रचार का साधन चार पहियों वाली स्कूटी है ,वो पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर प्रचार के लिए निकलते हैं | 
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties