Garhwal University Recruitment: uttarakhand के बेरोजगारों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है।उत्तराखंड मे स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय(hnbgu) में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है।
Garhwal University Recruitment: उत्तराखंड(uttarakhand) के बेरोजगारों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बता दे कि उत्तराखंड मे स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय(hnbgu) में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें समूह क के 23 पदों पर भर्तियां होने जा रही है। इन 23 पदों मे वित्त अधिकारी के लिए 1 पद, आंतरिक संप्रेक्षा अधिकारी के लिए 1 पद, सहायक कुलसचिव के लिए 5 पद, हिन्दी अधिकारी के लिए 1 पद, उप पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए 2 पद, सहायक पुस्तकालय के लिए 1 पद, वरिष्ठ सिस्टम विश्लेषक के लिए 2 पद, प्रोग्रैमर के लिए 1 पद, चिकित्सा अधिकारी के लिए 3 पद जिसमे 1 पद महिला के लिए है। वही म्यूज़िक क्यूरेटर के लिए 1 पद, म्यूज़िक क्यूरेटर कम गार्डन सुपरेटेंडेंट के लिए 1 पद, शारीरिक शिक्षा के निदेशक के लिए 1 पद, शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक के लिए 1 पद, और उप कुलसचिव के लिए 2 पदों के लिए भर्ती आई है।
इन सभी पदों में से 20 पद अनारक्षित है तो वही 1 पद अनुसूचित जाति के लिए और 2 पद अन्य पिछड़े वर्ग के लिए है।
बता दे समूह क स्तर की इन भर्तियों में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई है। और जो कोई भी इच्छुक और योग्य उमीदवार है वो ऑनलाइन आवेदन(online apply) 14 नवंबर 2022 तक कर सकते है। जिसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2022 रखी गई है। इस भर्ती की अन्य जानकारी के लिए आप गढ़वाल विश्वविद्यालय(garhwal university) की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर जा सकते है यहाँ भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी सूचना उम्मीदवारों को मिल जाएगी।