उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सतपुली के पास एक यात्री वाहन पर अचानक बोल्डर गिरने से भीषण हादसा हो गया....

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत
JJN News Adverties

उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सतपुली के पास एक यात्री वाहन पर अचानक बोल्डर गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना सतपुली से करीब 4 किलोमीटर आगे की है, जहां एक मैक्स वाहन पर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिर गया। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे, जो दिल्ली से धारी देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे में 45 साल श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सरनजीत और एक अन्य यात्री उदय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही SDRF टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को तत्काल हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

JJN News Adverties