मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर (Panchoor) पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री प्रस्तावित दौरे के दौरान एक निजी समारोह में शामिल होने के साथ-साथ यमकेश्वर क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में नवनिर्मित कक्षों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस क्षेत्र से गहरा शैक्षणिक और भावनात्मक जुड़ाव रहा है | पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय पंचूर में पढ़ाई की । इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक जूनियर हाई स्कूल बिथ्याणी से शिक्षा ग्रहण की। कक्षा 10 की पढ़ाई उन्होंने खाड़ी हाई स्कूल, नरेंद्र नगर ,टिहरी गढ़वाल से पूरी की जबकी कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश (Rishikesh) से की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई उन्होंने कोटद्वार महाविद्यालय से पूरी की थी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन (Administration) अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों के अनुसार यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।