वन मंत्री के इलाके में नहीं सुरक्षित ग्रामीण? महिला पर गुलदार का हमला

पौड़ी के औणी गांव में गुलदार ने महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने महिला को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। लोग वन विभाग से गश्त बढ़ाने व गुलदार पकड़ने की मांग कर रहे है।

वन मंत्री के इलाके में नहीं सुरक्षित ग्रामीण? महिला पर गुलदार का हमला
JJN News Adverties

पौड़ी गढ़वाल के औणी गांव से एक बार फिर डराने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां गुलदार का आतंक लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। देर शाम उस वक्त गांव में अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार ने सीधे महिला के गले पर झपट्टा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को गुलदार के चंगुल से बचाया गया। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस क्षेत्र से सुबोध उनियाल जुड़े हैं, वहीं लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई है।

फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties