अल्मोड़ा के बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तराखंड में अल्मोड़ा के बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक कांगुला पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वही हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
बता दे, कार में सवार पिथौरागढ़ जिला निवासी कुंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है।
वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।