भारत में जीवों की कई ऐसी प्रजातिया है| जो दुनिया भर में दुर्लभ मानी जाती है
भारत में जीवों की कई ऐसी प्रजातिया है| जो दुनिया भर में दुर्लभ मानी जाती है| आपको बता दे की इनमे से कुछ प्रजातिया तो इतनी दुर्लभ है की इन्हे देखा जाना भी मुश्किल है| वही इन दुर्लभ प्रजातियों की खोज के लिए कई टीमे भी गठित की गई है| जिसमे से एक टीम को बीते दिनों बड़ी सफलता हाथ लगी लगी है|
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों हिम तेंदुए ओर कई दुर्लभ जीवों की खोज कर रही टीम the mountain ride की मेहनत आखिर रंग लाई| बताया जा रहा है की टीम पिछले 6 सालों से भारत और चीन की सीमा पर लगे हिमालयी इलाकों में दुर्लभ जीवों की खोज में जुटी थी| वही बीते दिनों टीम ने तमाम मुश्किलों को पर करते हुए दारमा घाटी क्षेत्र में करीब 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा की| इस दौरान टीम को 4 फरवरी की शाम को दुर्लभ हिम तेंदुए के दर्शन हुए जिसे इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (International Union for Conservation of Nature) ने विलुप्त होने वाले जानवरों की लिस्ट में रखा है| वही इस दुर्लभ प्रजाति को देखकर टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा| साथ ही टीम ने 20 से 25 मीटर की दूरी से हिम तेंदुए (Snow Leopard) की फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली| यही नहीं टीम ने इस दुर्लभ प्रजाति का वीडियो भी बनाया है|
अपनी खुशी को जाहिर करते हुए टीम के लीडर जयेन्द्र सिंह (Jayendra Singh) ने बताया की उन्हे हिम तेंदुए के साथ ही दुर्लभ रेड fox , हिमालयी थार और ब्लू sheep समेत कई दुर्लभ प्रजातियो के दर्शन हुए| साथ ही उन्होंने कहा की 4 फरवरी की शाम उनके जीवन की वो घड़ी है जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे|