मुनस्यारी के बुग्याल से उठ रहा धुंआ । वन्य जीवों के शिकारी सक्रिय।

मुनस्यारी के बुग्याल से उठ रहा धुंआ । वन्य जीवों के शिकारी सक्रिय।

मुनस्यारी के बुग्याल से उठ रहा धुंआ ।  वन्य जीवों के शिकारी सक्रिय।
JJN News Adverties

मौसम के बदलते ही बुग्यालों में आग लगने लगी है।  पंचाचूली की तलहटी में स्थित बुग्याल में आग लगी है। बुग्यालों में आग लगते ही वन्य जीवों के शिकारियों का सक्रिय होना माना जा रहा है। मुनस्यारी से वन विभाग की टीम मौके को रवाना हो चुकी है।  उच्च हिमालय क्षेत्रों से माइग्रेशन कर उच्च मध्य हिमालयी बुग्यालों में पहुंचे वन्य जीव हिमपात के चलते सुरक्षित रहे। क्षेत्र में लगातार हिमपात के चलते वन्य जीवों के शिकारी यहां तक नहीं पहुंच पा रहे थे। बीते दिनों से मौसम में बदलाव आया और अवैध शिकारी सक्रिय हो गए हैं। इन बुग्यालों में इस कस्तूरी मृग सहित अन्य जानवर अपना ठिकाना बनाते हैं। हर साल अवैध शिकारी पहले से ही इसके लिए तैयार रहते हैं। दिसंबर माह से ही बुग्यालों में आग लगने की घटनाएं घटती हैं। यह क्षेत्र जन शून्य है। यहां तक केवल अवैध शिकारी पहुंचते हैं। शिकारी बुग्यालों के चारों तरफ आग लगा कर नीचे को आ जाते हैं। धीरे-धीरे आग बुग्यालों को अपनी चपेट में ले लेती है। जान बचाने के लिए जब जानवर भागते हैं तो आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो जाती है । जिसमें कस्तूरा मृग भी शामिल होते हैं। शिकारी बाद में यहां जाकर मृत जानवरों को लाते हैं।
पंचाचूली की तलहटी में स्थित बुग्याल सड़क से लगभग बीस किमी की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने में विभाग के कर्मचारियों को दो दिन का समय लग जाता है। वन क्षेत्राधिकारी लवराज पांगती ने बताया कि वन कर्मियों की टीम मौके को रवाना हो चुकी है। कर्मी बुग्याल में पहुंच कर आग बुझाएंगे और आग लगाने वालों का भी पता लगाएंगे। उन्होंने कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties