उत्तराखंड में चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया। आपको बता दे की जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
Republic Day 2023: उत्तराखंड(Uttarakhand) में चीन(China) और नेपाल सीमा(Nepal Border) पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस(Republic Day) धूम धाम से मनाया। आपको बता दे की जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट(11th Corps Sashastra Seema Bal Didihat) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा फहराया, और स्वतंत्रता संग्राम सैननियों को याद किया ।
वहीं, कमांडेंट ने वाहिनी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों समेत उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही महानिदेशक SSB का शुभ संदेश सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया।
इसके अलावा व्यास घाटी में 11वीं वाहिनी की उच्च हिमालयी सीमा चौकियों में जहां पर वर्तमान समय में बर्फ जमी है, वहां भी कर्मचारियों द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । बता दे की भारत-नेपाल सीमा पर उपस्थिति नेपाल APF के साथ उपहार और मिठाईयों का आदान प्रदान भी किया गया।
इस मौके पर कमाडेंट 11वीं वाहिनी महेन्द्र प्रताप(mahendra pratap) ने कहा कि आप बल के आदर्श वाक्य हैं। वाहिनी और बल के गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखें और एक सबल, सशक्त समृद्ध राष्ट्र के सपने को साकार करें। वहीं गुंजी में 10 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर 7 वीं वाहिनी ITBP के इंचार्ज DC तपस नियोगी(DC tapas niyogi) ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा फहराया। वहीं, ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। वहीं, सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच मैत्री बॉलीबाल(Friendly Volleyball) का आयोजन भी किया गया।