उत्तराखंड में बड़ा हादसा! चलती स्कॉर्पियो पर गिरी विशाल चट्टान, 2 की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दारमा घाटी के पंगबे इलाके में पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान एक स्कॉर्पियो गाड़ी आ गई.. दर्दनाक हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! चलती स्कॉर्पियो पर गिरी विशाल चट्टान, 2 की मौत
JJN News Adverties

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहाँ दारमा घाटी के पंगबे इलाके में पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में एक स्कॉर्पियो गाड़ी आ गई। वही जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूट गया और एक भारी चट्टान सड़क पर आ गिरी। उसी समय वहां से गुजर रही स्कॉर्पियो चट्टान की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  वही मृतकों की पहचान सितारगंज निवासी 37 वर्षीय चालक सुरेंद्र गर्ब्याल और राजस्थान के कोटा जिले के 15 वर्षीय केशव खंडेलवाल के रूप में हुई है। वहीं आदिश खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, हनी खंडेलवाल और राकेश खंडेलवाल घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है।

ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पिछले कई दिनों से भूस्खलन हो रहा है। वही हादसे के बाद लोगों और टैक्सी यूनियन ने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम और सड़क की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties