नाबालिग छात्रा के मां बनने से मचा हड़कंप, सहपाठी पर कानूनी कार्रवाई

पिथौरागढ़। जिले के धारचूला क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 15 साल स्कूली छात्रा ने महिला अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

 नाबालिग छात्रा के मां बनने से मचा हड़कंप, सहपाठी पर कानूनी कार्रवाई
JJN News Adverties

पिथौरागढ़। जिले के धारचूला क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय स्कूली छात्रा ने महिला अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, धारचूला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा का अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले एक किशोर से परिचय था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच संबंध बने, जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि सामाजिक बदनामी के डर से उसने इस बात की जानकारी लंबे समय तक अपने परिजनों को नहीं दी।

बीते दिनों गर्भावस्था के दौरान किशोरी को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे उपचार के लिए महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने नवजात को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता तथा उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों की तहरीर एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग सहपाठी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties