snowfall : मुनस्यारी के कालामुनि और ईको पार्क में हुई तीन इंच से अधिक बर्फबारी, बर्फ मे फंसे पर्यटक

मुनस्यारी के कालामुनि और ईको पार्क में हुई तीन इंच से अधिक बर्फबारी, बर्फ मे फंसे पर्यटक

snowfall : मुनस्यारी के  कालामुनि  और  ईको पार्क में हुई  तीन इंच से अधिक बर्फबारी, बर्फ मे फंसे  पर्यटक
JJN News Adverties


मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी (MUNSAYARI) बाजार में  मौसम को देखते हुए हल्का हिमपात हुआ जिससे ठण्ड और बढ़ गयी।  वही कालामुनि और ईको पार्क में तीन इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। बृहस्पतिवार की रात बर्फबारी के कारण पर्यटकों के तीन वाहन और शादी समारोह में गए चार से पांच अन्य वाहन फंसे रहे। किसी तरह स्थानीय लोगों ने पर्यटकों और बरात के वाहनों को वहां से निकाला।
बृहस्पतिवार शाम से मुनस्यारी और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में जमकर हिमपात हुआ है। 
थल-मुनस्यारी सड़क पर भारी हिमपात के चलते  पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनस्यारी विनोद सिंह पांगती ने अपने वाहनों से बर्फ में फसे हुए पर्यटकों को मुनस्यारी तक पहुंचाया। खलिया टॉप में एक फीट, कालामुनि में पांच इंच, बेटुलीधार, ईको पार्क में तीन-तीन इंच बर्फबारी हुई। मुनस्यारी बाजार में हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिथौरागढ़ में दिन भर बादल छाए रहने से लोगों ने ठंड महसूस की। दिनभर बादल छाए रहने के कारण शाम के समय पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने के बाद बाजार में दोपहर के बाद सुनसानी रही।

JJN News Adverties
JJN News Adverties