अब शाम सात बजे तक खुला रहेगा भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल

अब शाम सात बजे तक खुला रहेगा भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल

अब शाम सात बजे तक खुला रहेगा भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल
JJN News Adverties

भारत नेपाल को जोडऩे वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल अब सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक खुलेगा। जिसे लेकर व्यापारियों सहित नगर की जनता ने खुशी जताई है।

अभी तक पुल सुबह सात बजे से सांय पांच बजे तक ही खुल रहा था। जिसे लेकर भारतीय व्यापारियों प्रशासन से पुल का समय सुबह सात बजे से सांय सात बजे तक खोलने की मांग की थी। इस मांग पर निर्णय लिया गया था परंतु बीच में निर्वाचन के चलते यह अमल में नहीं आ सका था। पुल के सायं पांच बजे ही बंद होने से दोनों देशों के लोग परेशान थे। धारचूला का बाजार नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है।

इधर, अब दिन बढऩे से बाजार भी देर तक खुलता है। जिसे लेकर बार -बार व्यापार मंडल द्वारा पुल के बंद होने का बढ़ाने की मांग की जा रही थी। दूसरी तरफ नेपाल की जनता भी यह मांग कर रही थी।

सोमवार को जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के धारचूला दौरे के दौरान विधायक हरीश धामी और व्यापार संघ अध्यक्ष वीएस थापा ने उनके सम्मुख यह मांग रखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम एके शुक्ला को मंगलवार से पुल बंद होने का समय सायं सात बजे तक करने के आदेश दे दिए हैं। व्यापारियों ने इस पर खुशी जताई है। व्यापार संघ अध्यक्ष बीएस थापा ने इसके लिए डीएम, विधायक और एसडीएम का आभार जताया है। पुल अभी तक सुबह सात बजे से सायं पांच तक ही खुल रहा था।

JJN News Adverties
JJN News Adverties