उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। आपको बता दे एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। आपको बता दे एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये दरिंदा पहले भी पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत जेल की हवा खा चुका है!
वहीं पूरा मामला 23 जून का है। इतना ही नहीं पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दरअसल मामला एक मासूम बच्ची से जुड़ा था, इसलिए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत 4 अलग-अलग टीमों का गठन किया और बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
जहाँ जांच के दौरान पुलिस ने शहर के करीब 20 से 25 सरकारी और प्राइवेट सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वहीं एक फुटेज में एक अनजान शख्स उस मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत गुमशुदगी के महज 8 घंटे के भीतर बच्ची को टनकपुर तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया।
आपको बता दे बच्ची की बरामदगी के बाद जब उसकी काउंसिलिंग और मेडिकल जांच कराई गई, तो डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 115(2), 137(2), 351(3) और सख्त पॉक्सो एक्ट (5/6 POCSO Act) की धाराएं बढ़ा दी हैं।
फ़िलहाल इस हैवानियत की घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा था, लेकिन पुलिस की सक्रिय और तेज कार्रवाई से आरोपी अब सलाखों के पीछे है।