उत्तराखंड में 25 अप्रैल से राज्यव्यापी भवन गणना अभियान शुरू होगा। हर घर, पीजी और हॉस्टल का डेटा एकत्र किया जाएगा, जिसमें मालिक का नाम दर्ज होगा जबकि किरायेदारों की केवल संख्या ली जाएगी।
उत्तराखंड में 25 अप्रैल से एक बड़ा प्रशासनिक अभियान शुरू होने जा रहा है। दरअसल ,राज्यभर में भवन गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके तहत हर घर, हॉस्टल और पीजी की जानकारी जुटाई जाएगी। देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार के निर्देश पर प्रदेशभर में 25 अप्रैल से भवन गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत राज्य के सभी रिहायशी और व्यावसायिक भवनों का डेटा एकत्र किया जाएगा। वही प्रशासन ने साफ किया है कि हॉस्टल और पीजी में रहने वाले लोगों की एंट्री मकान मालिक या अधिकृत मैनेजर के नाम पर की जाएगी। किरायेदारों की व्यक्तिगत जानकारी नहीं ली जाएगी, बल्कि केवल वहां रहने वाले लोगों की कुल संख्या दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही अगर किसी भवन के दौरान गणना के समय ताला लगा मिलता है, तो पड़ोसियों से जानकारी जुटाई जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि मकान कितने समय से बंद है और उसका मालिक कौन है, ताकि बाद में सत्यापन किया जा सके। इसी क्रम में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि राज्य के विकास और योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें।