पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में नाबालिग किशोरी 9 माह की गर्भवती मिली, जांच में बाल विवाह का मामला सामने आया। पुलिस जांच में जुटी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी।
पिथौरागढ़ से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां मुनस्यारी क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने से बाल विवाह का गंभीर मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर किशोरी को जिला महिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच के दौरान वह करीब 9 महीने की गर्भवती पाई गई। लेकिन असली खुलासा तब हुआ जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें उसकी जन्मतिथि वर्ष 2011 दर्ज मिली, यानी वह अभी भी नाबालिग है। वही इस खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।
आपको बतादे प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किशोरी की शादी महज 13 साल की उम्र में कर दी गई थी। अब यह मामला बाल विवाह, नाबालिग गर्भधारण और कानून के उल्लंघन जैसे गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इसे मैं प्रशासन का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।