उत्तराखंड..छुट्टी पर घर लौट रहे जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम!

पिथौरागढ़ गंगोलीहाट क्षेत्र में सड़क हादसे में SSB जवान हिमांशु कुमार की मौत। बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई, जिससे जवान 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया

उत्तराखंड..छुट्टी पर घर लौट रहे जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम!
JJN News Adverties

Gangolihat क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। हादसे में Sashastra Seema Bal के जवान हिमांशु कुमार की मौत हो गई

बताया जा रहा है कि हिमांशु शनिवार को पिथौरागढ़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डूनी से पहले एक मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर ही रह गई, जबकि हिमांशु करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

गंभीर हालत में जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में घाट क्षेत्र के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिमांशु कुमार की असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties