2027 चुनावों से पहले उत्तराखंड क्रांति दल ने तेज की तैयारी, नए प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू किया “हर दरवाजे पर दस्तक दो” अभियान

2027 विधानसभा चुनावों को लेकर जहां बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीतियों को धार दे रही हैं, वहीं अब उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) भी चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी में जुट गया है।

2027 चुनावों से पहले उत्तराखंड क्रांति दल ने तेज की तैयारी, नए प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू किया “हर दरवाजे पर दस्तक दो” अभियान
JJN News Adverties

2027 विधानसभा चुनावों को लेकर जहां बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीतियों को धार दे रही हैं, वहीं अब उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) भी चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी में जुट गया है। पार्टी के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रेस वार्ता कर साफ किया कि यूकेडी इस बार स्पष्ट विज़न और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ जनता के बीच जाएगा। कुकरेती ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, युवा और महिलाएं पूरी ऊर्जा, जोश और समर्पण के साथ तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि वे इन कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं।प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि यूकेडी “हर दरवाजे पर दस्तक दो” अभियान की शुरुआत कर रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे, समस्याएं समझेंगे और यूकेडी का दृष्टिकोण तथा संदेश पहुंचाएंगे। 

कुकरेती ने कहा कि यह अभियान जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। यूकेडी का दावा है कि आने वाले चुनावों में वह प्रदेश की राजनीति में मजबूत विकल्प के तौर पर उभरकर सामने आएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties