उत्तराखण्ड शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरी, युवक की मौत

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा—शादी से लौट रही जीप 150 मीटर गहरी खाई में गिरी। 22 वर्षीय युवक की मौत, 3 घायल। SDRF ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जांच जारी।

उत्तराखण्ड शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरी, युवक की मौत
JJN News Adverties

पिथौरागढ़ जिले मे एक वाहन गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि मूनाकोट से झूलाघाट की ओर जाने वाले रास्ते में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
जब टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो पता चला कि एक कमांडर जीप, जिसमें चार लोग सवार थे, बूरा गांव के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए तीन घायलों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
SDRF टीम ने कठिन हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला और उसे पुलिस के सुपुर्द किया।
घायलों में जगदीश बिष्ट, मोहन बिष्ट और सचिन चंद शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
इस हादसे में 22 वर्षीय लक्की भंडारी की जान चली गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties