State Disaster Response Force, DDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने गौरीकुंड क्षेत्र में नदी से एक अज्ञात शव बरामद किया। शव को कानूनी कार्रवाई और पहचान के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
Gaurikund क्षेत्र से बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF, DDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने नदी से अज्ञात शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल शव की पहचान की जा रही है और आगे की वैधानिक प्रक्रिया थाना गौरीकुंड पुलिस द्वारा की जा रही है।