रुद्रप्रयाग में जवाड़ी पुल के पास बलेनो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी। SDRF, पुलिस और DDRF ने संयुक्त रेस्क्यू कर दो घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
रुद्रप्रयाग जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। जहा जवाड़ी पुल के समीप एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वही हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। ओर उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
आपको बता दे मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। तो वही जांच में पाया गया कि वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा था, जिसमें दो लोग फंसे हुए थे। दुर्गम और खतरनाक इलाके के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने बेहद सावधानी और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जोखिम के बीच भी एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से त्वरित और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।फिलहाल दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।