मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुँचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में भाग लिया |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Chief Minister Pushkar Singh Dhami) आज एक दिवसीय भ्रमण पर रुद्रप्रयाग(Rudraprayag) पहुँचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि खेल मैदान(Agastyamuni playground) तक आयोजित विशाल रोड शो(Road show) में भाग लिया । इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ विधायक भरत चौधरी(MLA Bharat Chaudhary), केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत(MLA Shaila Rani Rawat), भाजपा ज़िलाध्यक्ष महावीर पवार(District President Mahavir Pawar) मौजूद रहे।
बता दें शक्ति वंदन महोत्सव(Shakti Vandan Mahotsav) के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जिले में आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न महिला समूहों के साथ क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एनआरएलएम(NRLM) के तहत काली माता स्वयं सहायता समूह और देवी धार स्वयं सहायता समूह के साथ महाप्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने अपने बचपन की यादें साझा की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से सरकार की महाप्रसाद योजना(Mahaprasad yojana) से जुड़ने के बाद आजीविका में हुए बदलाव की भी जानकारी ली।