चारधाम के चढ़ावे पर विवाद! RTI में सामने आए चौंकाने वाले दस्तावेज

BKTC पर RTI के जरिए VIP सुविधा और दान के पैसे के दुरुपयोग के गंभीर आरोप, जांच की मांग तेज।

चारधाम के चढ़ावे पर विवाद! RTI में सामने आए चौंकाने वाले दस्तावेज
JJN News Adverties

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा से जुड़ी सबसे बड़ी संस्थाओं में शामिल बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यानी BKTC एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई है। सूचना के अधिकार यानी RTI से सामने आए दस्तावेजों ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे के पैसे का इस्तेमाल वीआईपी मेहमाननवाजी और निजी सुविधाओं पर किया गया। वही अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने दावा किया है कि बीकेटीसी ने पिछले यात्राकाल के दौरान कई अनाधिकृत लोगों के रहने, खाने और हेलीकॉप्टर टिकटों पर लाखों रुपए खर्च किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े कई लोगों को “अतिथि” दिखाकर मंदिर समिति के पैसे से सुविधाएं दी गईं।

आरटीआई में सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी के केदारनाथ दौरे के दौरान दो दिन के आवास और भोजन पर करीब 60 हजार रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी और कई अन्य लोगों के खर्च भी मंदिर समिति द्वारा उठाए जाने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं, हेली सेवाओं के टिकटों पर भी लाखों रुपए खर्च होने के आरोप लगे हैं। विकेश नेगी ने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धामों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल इन आरोपों के बाद BKTC की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं और लोग पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties