उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8 बजे खुले। 6 माह बाद दर्शन शुरू, भव्य सजावट आकर्षण। सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद, पहली पूजा नरेंद्र मोदी के नाम से।
उत्तरखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह ठीक 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
आपको बतादे की छह महीने की शीतकालीन विश्राम के बाद बाबा केदार अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
इस खास मौके पर पूरी केदारपुरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। सभी मंदिर को हजारों क्विंटल फूलों से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
वही कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे, जबकि परंपरा के अनुसार पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।
बतादे की श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार कई नई व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
वही 'आस्था पथ’ के निर्माण से दर्शन के दौरान होने वाली परेशानी भी कम होगी, वहीं शू-काउंटर और मोबाइल लॉकर जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।
इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।
फिलहाल, केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।